HomePOLITICSप्रदेश की 7 सीटों के लिए विधानसभा उप चुनाव 3 नवंबर...

प्रदेश की 7 सीटों के लिए विधानसभा उप चुनाव 3 नवंबर को,राजनैतिक दलों ने तय किये प्रत्याशी

लखनऊ ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के ऐलान के बाद जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को मद्दे नजर रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है | समाजवादी पार्टी, कांग्रेस , बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी सभी ने टिकट वितरण में इस बार अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर ही विश्वास रखा है | नामांकन प्रक्रिया चल रही है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी | 3 नवंबर को चुनाव संपन होंगे और 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे |

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं, इसके अलावा आज़म खान के पुत्र ,अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई रामपुर की स्वार सीट पर चुनाव आयोग की ओर से ही उप चुनाव का ऐलान नहीं किया गया है |
बताते चलें कि टूंडला फिरोजाबाद से सपा के महाराज सिंह धनगर , भाजपा से प्रेम पाल धनगर ,कांग्रेस से स्नेहलता बबली | बांगरमऊ उन्नाव से सपा से सुरेश पाल ,बीजेपी से श्रीकांत कटिहार, बसपा से महेश पाल और कांग्रेस से आरती बाजपेई को टिकट मिल चुका है | जबकि नौगांवा सादात अमरोहा से भाजपा से संगीता चौहान, कांग्रेस से डॉक्टर कमलेश सिंह ,बसपा से फुरकान अहमद और सपा से सय्यद जावेद अब्बास चुनाव मैदान में होंगे | इसके अलावा बुलंदशहर सदर बुलंदशहर से भाजपा से उषा सिरोही , कांग्रेस से सुशील चौधरी, बसपा से मोहम्मद यूनुस और राष्ट्रीय लोक दल से प्रवीण सिंह जो सपा समर्थित है ,इन्हें भी टिकट मिल चूका है | देवरिया से भाजपा के सत प्रकाश मणि , सपा से ब्रह्म शंकर त्रिपाठी, कांग्रेस से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी, मल्हनी जौनपुर से भाजपा से मनोज सिंह, सपा से लकी यादव , कांग्रेस से राकेश मिश्र और बसपा से जयप्रकाश दुबे को टिकट दिया जा चुका है | घाटमपुर कानपुर देहात से भाजापा के उपेंद्र पासवान , कांग्रेस से कृपाशंकर ,बसपा से कुलदीप शंखवार और सपा से इंद्रजीत कोरी को टिकट दिया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read