HomeCITYघंटाघर पर झंडा फहराने जा रही एक महिला को पुलिस ने किया...

घंटाघर पर झंडा फहराने जा रही एक महिला को पुलिस ने किया नज़रबंद

लखनऊ,संवाददाता | 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी के घंटाघर पर झंडा फहराने जा रही सैयद उज़्मा परवीन को आज पुलिस ने नजरबंद कर लिया | राजधानी की पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद किया है | पुलिस के अनुसार वह बिना पूर्व अनुमति के पब्लिक प्लेस पर झंडा फहराने जा रही थी | जिस वजह से उनको घर में ही नजर बंद कर दिया गया है | इस मामले पर डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना इजाजत के पब्लिक प्लेस पर झंडा फहराने से मना किया गया है | जो लोग ऐसा कर रहे थे उनको समझाया भी गया | हालाँकि इस पूरे मामले पर सैयद उज़्मा परवीन ने कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस पर सीएए और एनआरसी से आजादी दिलाने के लिए घंटा घर पर तिरंगा फहराने जा रही थी | उनके साथ कुछ महिलाएं भी थी |उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा नहीं फहराने देना संवैधानिक अधिकार का हनन है | उन्होंने कहा कि अपने देश से बहुत प्रेम करती हूं और देश में रहने वाले हर व्यक्ति को उसकी आजादी का हक मिलना चाहिए | चाहे वह सीएए हो या एनआरसी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read