HomeINDIAइंडो-नेपाल बार्डर पर चली गोली, एक भारतीय की मौत, अन्य घायल

इंडो-नेपाल बार्डर पर चली गोली, एक भारतीय की मौत, अन्य घायल

भारत के स्थानीय लोग और नेपाल पुलिस के बीच हुई थी झड़प

लखनऊ ,संवाददाता |सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में इंडो-नेपाल बार्डर पर चली गोली के दौरान कई भारतीय ज़ख़्मी हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई | मृतक का नाम विकेश उर्फ़ विकास बताया गया है | कहा जा रहा है कि भारतीय नागरिकों ने नेपाल पुलिस से हथियार छीनने का प्रास किया था,हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने गोली चला दी जिसमे एक की मौत हुई और पाँच भारतीयों को गोली लगने से घायल हो गए |
सूत्र बताते हैं कि सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीतामढ़ी के सोनबरसा क्षेत्र में भारत की तरफ़ से जानकीनगर और नेपाल के क्षेत्र नारायणपुर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच गोली चली है | उन्होने बताया कि भारत के स्थानीय लोग और नेपाल पुलिस के बीच झड़प होने के बाद गोली चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं ,जिनका इलाज चल रहा है और दोनों ख़तरे से बाहर हैं | सूत्रों की जानकारी के अनुसार ये घटना तो हुई है लेकिन ये ज्ञात नहीं हो सका कि ये छड़प क्यों और किस बात पर हुई | हालाँकि सुतों की माने तो लॉकडाउन के दौरान भी वहां छूटपुट घटनाएं घटित होती रहीं थीं | हालंकि इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read