HomeUTTAR PRADESHहाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते...

हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, सभा में सुधारों की बात करते हैं :योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, संवाददाता। नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं।
जमीं पर चांद-सितारों की बात करते हैं।।
ये किसी मुशायरे की खबर नहीं बल्कि ये एक ग़ज़ल का मतला आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर व्यंग करते हुए सुनाया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा ,हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाला सभा में सुधारों की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने जहाँ सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया वहीँ उन्होंने भावी कार्ययोजनाएँ भी बताईं।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण प्रदेश दंगामुक्त हो चुका है। यूपी चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई पर इसके पहले क्या होता था, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि 37 वर्षों बाद कोई सरकार पुनः आई है और अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाहन बिना किसी भेदभाव के कर रही है।

अपनी सरकार की गिनवाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 54 हजार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। योग्य अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाता था। पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। किसानों के लिए भाजपा सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किये। जबकि 2004 से 2017 के बीच प्रदेश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की थी।

योगी को नेता प्रतिपक्ष की बातों पर हुआ है आश्चर्य

विधानसभा में मुख्यमंत्री नें कहा कि नेता प्रतिपक्ष की कुछ बातों पर मुझे आश्चर्य हो रहा था। एक व्यक्ति चुनावी सभाओं में मीठी-मीठी बातें करता है लेकिन वही आदमी जब सदन में बोलता है तो की मर्यादा रखता है। उन्होंने कहा कि यदि सदन में जमीनी धरातल की बात होती तो उचित होता। उन्होंने अखिलेश पर तंस करते हुए कहा कि हम ढिंढोरा पीट कर नहीं कहते कि हमने एक्सप्रेस वे बना दिया, एयर कनेक्टिविटी दे दी।

कौड़ियों के दाम पर बेच दी जाती थी चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय चीनी मिलें उल्टे सीधे दामों पर बेंच दी जाती थीं। चौधरी चरण सिंह जी की भूमि रमाला की चीनी मिल के बारे में किसी ने नहीं सोचा। हमारी सरकार ने एक नई चीनी मिल लगाई। हमने भारत सरकार से अनुरोध किया कि हमारी चीनी मिलों को इथेनॉल से जोड़ा जाए। आज उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा एथेनाल उत्पादक राज्य बन चुका है । उन्होंने कहा कि जो पैसा बाहर जाता था आज किसानों के घरों में जा रहा है।

45 लाख किसान लाभान्वित हुआ है

पिछली सरकारें प्रदेश में श्रमिकों को समस्या मानती थी। मगर, पिछली सरकार और भाजपा सरकार में यही फर्क है। यह लोग समस्या पर चिंतन करते हैं लेकिन हम समस्या का समाधान करते हैं।
बाणसागर, अर्जुन सहायक और सरयू नहर सहित 20 सिंचाई परियोजना को पूरा किया। वर्तमान में 21 लाख हेक्टेयर अतितिक्त सिंचन क्षमता बढ़ी है। 45 लाख किसान लाभान्वित हुआ है। पर ड्राप मोर क्रॉप के अच्छे नतीजे बुंदेलखंड में मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read