HomePOLITICSहजरतगंज में समाजवादी और तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन...

हजरतगंज में समाजवादी और तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन ,कई गिरफ्तार

लखनऊ,संवाददाता | हाथरस कांड को लेकर शुक्रवार सुबह हजरतगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी की | सड़क पर उतरे सपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लेते हुए जहाँ प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को खदेड़ा वही कई लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है |
सपा के अलावा तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल हाथरस पीड़िता के गांव बुलगड़ी जाने के प्रयास में था | जिला प्रशासन की टीम ने इन्हें रोकने का प्रयास किया ,जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की इस धक्का-मुक्की के कारण वह जमीन पर गिर गए | हाथरस जिला प्रशासन ने गांव को छावनी में बदल दिया, इसके विरोध में मीडिया कर्मी भी धरने पर बैठे हैं | तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का 4 सदस्यीय दल में सांसद डॉक्टर काकोली घोष ,प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता का बयान शामिल है | पीड़िता के गांव में विपक्ष के नेता और मीडिया के लिए भी नोइंट्री है | तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया ,वह भी नीचे गिर गई | महिला पुलिस के होते हुए पुरुष पुलिस ने महिलाओं पर हाथ डाला जो शर्मनाक है |
गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने भी आने का प्रयास किया था लेकिन उनको नोएडा से ही लौटा दिया गया | इस बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले हाथरस आ सकते हैं ,बताया जा रहा है कि यह वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read