HomeUncategorizedसीएम योगी देंगे दीपावली में इनको बोनस का लाभ

सीएम योगी देंगे दीपावली में इनको बोनस का लाभ

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अब प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नति प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति दी है | मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है |

कौन कर्मचारी होंगे इसके पात्र ?

इस बोनस का लाभ 4800 रुपये तक ग्रेड वेतन पाने वाले सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलेगा |. केवल वही कर्मचारी इसके पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2020 तक 1 साल की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हों. वहीं, जिन कर्मचारियों को किसी विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई या आपराधिक मुकदमे में दंड दिया गया हो, वे बोनस से वंचित रहेंगे.

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभ मिलेगा

सीएम के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभ मिलेगा | नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है | मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दीपावली की ख़ुशी के साथ साथ ये दोहरी ख़ुशी प्राप्त होगी |

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने गुरुवार को बोनस भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया | शासनादेश के अनुसार, कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा | प्रति कर्मचारी 6908 रुपये की धनराशि मंजूर की गई है. यानि 1727 रुपये का नकद भुगतान होगा , बाकी जीपीएफ खाते में जाएगा , जो कर्मचारी 31 मार्च के बाद रिटायर हुए हैं या 30 अप्रैल 2021 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें बोनस की पूरी राशि का नकद भुगतान किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read