HomePOLITICSसारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया नरेंद्र मोदी ने : राहुल गाँधी

सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया नरेंद्र मोदी ने : राहुल गाँधी

लखनऊ (संवाददाता) राफेल विमान सौदे के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी मोदी सरकार पर अभी भी आक्रामक हैं ,उन्होंने आज झारखंड के रांची में महागठबंधन की आयोजित रैली में कहा कि जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री ने उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे दिया यह चौकीदार चोर है।उन्होंने साफ़ तौर पर मोदी को निशाने पर रक्खा |
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश का चौकीदार हर भाषण में झूठ बोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सारे चौकीदारों की बदनामी कर दी है | अंबानी की जेब में 30हजार करोड़ रुपये चुपके से पहुंचा दिए हैं। इनका झूठ सबसे मजबूत है।
राहुल ने कहा कि अच्छे दिन का नारा बदल गया है। अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है।
रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए ये बातें आज राहुल ने कहीं| उन्होंने कहा कि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और अन्य पार्टी मिलकर भाजपा को करारी शिकस्त देंगी। राहुल गाँधी यहीं पर नहीं रुके ,उन्होंने आगे मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान के पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है। राहुल ने कहा कि मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो किया भी। उन्होंने लोगों से पूछा कि मैंने झूठे वादे किए तो बता दो। नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का क़र्ज़ माफ कर सकता है , लेकिन किसानों का श्रण नहीं माफ़ कर सकते।
इस रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता मोजुद थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को मेरा झूठ सबसे मजबूत नारा देना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में फेंकू तो झारखंड में महा फेकू की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने परिवर्तन रैली के मंच से किसानों के ऋण माफ करने की बात उठाई।
राहुल गांधी के संबोधन से पहले महागठबंधन के कई नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को मेरा झूठ सबसे मजबूत नारा देना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में फेंकू तो झारखंड में महा फेकू की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने परिवर्तन रैली के मंच से किसानों के ऋण माफ करने की बात उठाई।

|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read