HomeENTERTAINMENTसलमान खान की फिल्म 'भारत' से प्रियंका चौपड़ा ने किया खुद को...

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से प्रियंका चौपड़ा ने किया खुद को अलग

लखनऊ (सवांददाता ) फिल्म ‘रेस 3’ के फ्लॉप होने और ‘दबंग 3’ की शूटिंग में लगातार देरी होने के बाद सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग से जिस तरह प्रियंका चोपड़ा ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग किया है, उससे पूरा बॉलीवुड हिल गया है| जिस फिल्म पर सुपरस्टार सलमान खान का पूरा करियर टिका है, वही फिल्म ‘भारत’ अब मुश्किलों में घिरती हुई नज़र आ रही है| जिस तरह से निक जोनस से शादी का बहाना लेकर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ी है, उससे सलमान नाराज बताए जा रहे हैं। यह भी कहा गया है कि सलमान ने अपनी हीरोइनों की लिस्ट से प्रियंका का नाम हमेशा के लिए काट दिया है। जो लोग सलमान को जानते हैं, वो ये भी जानते है कि सलमान खान एक ज़िद्दी इंसान हैं| सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहे हैं। ‘रेस 3’ में उनके किरदार और फिल्म की हुई ज़बरदस्त आलोचना के बाद सलमान अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ को सौ फीसदी परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सूत्रों कि माने तो इस फिल्म में प्रियंका चौपड़ा के स्थान पर कैटरिना कैफ को लेने का इरादा था मगर प्रियंका चौपड़ा की रज़ामंदी के बाद इस फिल्म में उनको ही लिया जाना बेहतर समझा गया, क्योकि खुद प्रियंका चौपड़ा ने हिंदी फिल्मों में आने के लिए सलमान खान से सिफारिश की थी|  फिल्म के बाकी सितारे तब्बू और दिशा पाटनी भी सलमान की पसंद से ही फाइनल हुए |सलमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने सलमान से इस बात पर एतराज जताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आ रही। कटरीना कैफ की मेहमान भूमिका प्रियंका को अपने मुख्य किरदार से ज्यादा दमदार नजर आई। प्रियंका अपना रोल बड़ा करने पर अड़ीं तो सलमान ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया। इसके बाद प्रियंका सलमान को नहीं बोलकर वहां से निकल गईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read