HomeUTTAR PRADESHसपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्‍मदिन

सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्‍मदिन

लखनऊ , संवाददाता | समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 वर्ष के हो गए हैं | अभी कुछ समय पूर्व ही कोरोना वायरस की लपेट में आने के बाद मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती थे ,सपा कार्यकर्ताओं की दुआओं के बाद स्वस्थ हो कर वह अपने घर को लौटे थे | मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए अपने जन्मदिन की ख़ुशी बाटने के लिए सपा कार्यालय में जन्मदिन मनाए जाना उचित समझा | इस अवसर पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी उन्हें जन्‍मदिन की बधाई दी है |

मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्‍मदिन पर समाजवादी पार्टी ने उनकी लम्बी उम्र की कामना वाले कई होर्डिंग लखनऊ के सपा मुख्यालय के बाहर लगाए हैं | इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में कई प्रकार के आयोजनों का प्रबंध भी किया है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read