HomeWORLDवियना में हुआ आतंकी हमला मुंबई आतंकी हमले की पुनरावृत्ति की...

वियना में हुआ आतंकी हमला मुंबई आतंकी हमले की पुनरावृत्ति की कोशिश जैसा ,देखें वीडियो

अली हसनैन आब्दी फ़ैज़

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुआ आतंकी हमला
सात लोगों की मौत, एक संदिग्ध हमलावर भी हुआ ढेर
फायरिंग में 15 लोग जख्मी, एक पुलिसकर्मी भी शामिल
पुलिस के मुताबिक कई संदिग्धों ने किया आतंकी हमला

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे घृणित आतंकी हमला बताया है। पुलिस का कहना है हमलावरों ने अलग-अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की चपेट में आकर कई जख्मी हुए हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वियना पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने मीडिया को बताया कि हमलावरों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी जारी है। वियना के मेयर माइकल लुडविग का कहना है कि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात की हालत नाजुक है।

वियना पुलिस का कहना है कि इस हमले को कई संदिग्ध हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक छह अलग-अलग जगहों से गोली चलने की जानकारी मिली है। पहला फायर स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे हुआ। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ, जब ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगने जा रहा था।
ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा है कि हम अपने देश में कठिन वक्त का सामना कर रहे हैं। हमारी पुलिस इस घिनौने आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को ढूंढ निकालेगी। आतंक के आगे हम कभी नहीं झुकेंगे और हम हर तरीके से यह लड़ाई लड़ेंगे। चांसलर का कहना है कि जहां एक ओर पुलिस एंटी टेरर ऑपरेशन में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सेना को अहम इमारतों की सुरक्षा में लगाया गया है। विएना में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने वियेना में किये जाने वाले आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

सईद ख़तीबज़ादे ने कहा है कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए विश्व समुदाय के बीच सहयोग की आवश्कयता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को आस्ट्रिया में होने वाले आतंकी हमले के प्रभावितों के प्रति सहानुभूमि व्यक्त की।

ख़तीबज़ादे ने कहा कि आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो वह निंदनीय है। उनका कहना था कि वियेना की आतंकवादी घटना ने सिद्ध कर दिया कि आतंकवाद और चरमपंथ की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान स्वयं आतंकवाद का शिकार रहा है।

ज्ञात रहे कि आस्ट्रिया की राजधानी वियेना में सशस्त्र लोगों द्वारा 6 स्थानों पर किये गए आक्रमण में कम से कम 3 लोग मारे गए और कई दूसरे घायल हो गए। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

उधर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। जॉनसन ने ट्वीट करते हुए कहा कि वियना में हुए भयावह आतंकी हमले से मैं स्तब्ध हूं। यूके के लोग ऑस्ट्रिया के साथ आतंक के खिलाफ इस जंग में साथ खड़े हैं।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकवादियों ने सोमवार शाम को लॉकडाउन लागू होने से पहले बाहर घूम रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में एक हमलावर समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और 15 अन्य जख्मी हुए हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज ने कहा, ‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी पुलिस एक हमलावर को ढेर करने में सफल रही।’

कुर्ज ने कहा, ‘हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे कि आतंकवादी हमें डराएं। हम हर तरीके से इन आतंकी हमलों से लड़ेंगे।’ पुलिस ने बताया कि शहर की एक सड़क पर रात आठ बजे के बाद कई गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी छह स्थानों पर हुई है। ऑस्ट्रिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि कई बंदूकधारी इसमें शामिल हैं और पुलिस का अभियान अब तक जारी है।

गृह मंत्री कार्ल नेहम्मर ने सरकारी प्रसारक ओआरएफ को बताया, ‘यह एक आतंकी हमला लगता है।’ उन्होंने कहा कि हमलावर राइफलों से लैस थे। सेना से शहर के अहम स्थलों की सुरक्षा करने को कहा गया है ताकि पुलिस हमलावरों का पीछा कर सके। वियना के मेयर माइकल लुडविंग ने कहा कि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात गंभीर रूप से जख्मी हैं। स्‍थानीय मीडिया का कहना है कि इन हमलों में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

वियना में यहूदी समुदाय के प्रमुख ऑस्कर डॉयच ने बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के प्रमुख यहूदी उपासनागृह के बाहर वाली सड़क पर हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमला इबादतगाह को निशाना बनाकर ही किया गया था या नहीं। उन्होंने ट्वीट किया कि उस वक्त उपासनागृह बंद था। प्रत्यक्षदर्शी रब्बी स्क्लोमो होफमिस्टर ने बताया कि उन्होंने देखा कि सड़क पर बार के बाहर बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।

उन्होंने कहा कि हमारी इमारत के बाहर कम से कम 100 गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी बारों ने बाहर मेजें लगा रखी थीं। यह लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले की शाम थी। होफमिस्टर ने कहा कि आधी रात से ऑस्ट्रिया में अगले एक महीने के लिए सभी बार और रेस्तरां बंद हो जाएंगे और इसलिए बहुत सारे लोग बाहर घूमना-फिरना चाहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read