HomeBIHARराष्ट्रीय जन विकास पार्टी की बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव...

राष्ट्रीय जन विकास पार्टी की बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर अहम् बैठक संपन्न

लखनऊ,संवाददाता | राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार प्रदेश मे होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय पर एक संक्षिप्त बैठक की गई | जिसमें उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे, पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अजय कुमार सिंह पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं बिहार प्रदेश के प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश तिवारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभय झा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया | जिससे सभी पदाधिकारियों ने बिहार प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय को बिहार प्रदेश में होने वाले चुनाव में भावी मुख्यमंत्री के रूप में चयन करते हुए अपनी सहमति जताई। जैसे ही पार्टी के उच्चाधिकारियों समेत सभी पार्टी कार्य कर्ताओं को यह पता चला कि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय को बिहार प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में चयन किया गया है इससे बिहार प्रदेश समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ पडी ,सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बिहार प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यशस्वी अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय बिहार प्रदेश के मूल निवासी हैं और इन्होंने इक्कीस साल तक वायुसेना में नौकरी करते हुए देश सेवा करने का गौरव प्राप्त किया है | श्री रामेश्वर उपाध्याय जी कार्य के प्रति बहुत ही कर्मठ, लगनशील एवं धनी व्यक्ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read