HomeINDIAराष्ट्रीय जन विकास पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने कान्फ्रेस मिटिंग...

राष्ट्रीय जन विकास पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने कान्फ्रेस मिटिंग के दौरान आभार व्यक्त किया।

लखनऊ,संवाददाता |राष्ट्रीय जन विकास पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने बताया कि आज हमारी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कान्फ्रेंस मिटिंग हुई जिसमें हम सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय राजेश तिवारी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय राजेश तिवारी जी के प्यार भरा स्नेह, सुझाव और मार्गदर्शन से ही आज हमारी उत्तर प्रदेश राज्य की पार्टी यहां तक पहुची है। हमारे सभी पदाधिकारियों ने हमसे कहा कि हम सभी पदाधिकारी गण चाहते हैं कि माननीय राजेश तिवारी जी हम सभी के ऊपर इसी प्रकार अपना आशीर्वाद बनाएं रखें साथ ही साथ अपना अमूल्य सुझाव भी इसी प्रकार हम सभी को प्रेषित करते रहे जिससे हम सभी अपनी उत्तर प्रदेश राज्य की पार्टी को उसके उचाइयो तक पहुंचा सके।पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने बात चीत के दौरान बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह ,पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष/ प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा, मध्य जोन के उपाध्यक्ष/प्रभारी करन कुमार मिश्रा और पश्चिम जोन के उपाध्यक्ष/प्रभारी संतोष वर्मा सहित क इ पदाधिकारी कान्फ़्रेंस मिटिंग के दौरान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read