HomeUTTAR PRADESHराम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के निदेशक एके त्रिपाठी ने दिया इस्तीफ़ा

राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के निदेशक एके त्रिपाठी ने दिया इस्तीफ़ा

लखनऊ , संवाददाता | डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर डॉक्टर एके त्रिपाठी ने दीपावली के दिन दोबारा डायरेक्टर का पद संभाला था | पद सभालने के बाद से प्रोफेसर एके त्रिपाठी पर नई भर्तियों पर लापरवाही बरतने और अस्पताल में व्यवस्थों का पूर्णरूप से निर्वाहन ना करने का आरोप लगा था | शायद इसी आरोप के चलते त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया , जिसको राज्यपाल ने मंज़ूर कर लिया है |
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के सख्त रुख के कारण अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने जल्दबाज़ी में डॉ त्रिपाठी से दबाव में इस्तीफा दिलवाकर तत्काल प्रभाव से राजभवन पहुंचा दिया | जहां राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया | प्रोफेसर त्रिपाठी के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के निदेशक एके त्रिपाठी ने दोबारा जॉइनिंग के मात्र एक ही हफ्ते में इस्तीफा दे दिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read