HomePOLITICSमायावती के निशाने पर कांग्रेस और भाजपा, अकबरपुर की चुनावी सभा में...

मायावती के निशाने पर कांग्रेस और भाजपा, अकबरपुर की चुनावी सभा में बरसीं मायावती

लखनऊ (सवांददाता) अकबरपुर संसदीय क्षेत्र की चुनावी सभा में बसपा प्रमुख मायावती ने आज जहाँ भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर बरसी वहीँ उनके आक्रोश की बौछार कांग्रेस पर भी गिरी | उन्होंने कहा जिस तरह कांग्रेस अपने गलत कार्यों के कारण जनता की नज़रों से इतना गिरी, वो दुबारा नहीं उठ सकी | वहीँ उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा ने भी लोगों को छला है, अब इनकी जुलमेबाजी काम आने वाली नहीं।

मायावती ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। बिना किसी तैयारी के लागू नोटबंदी से गरीबी बढ़ी है और देश की अर्थव्यवस्था पर काफी खराब प्रभाव पड़ रहा है। भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। फिर भी भाजपा के लोग इसे भुनाने में लगे हैं, जबकि आये दिन देश के जवान शहीद हो रहे हैं।

अकबरपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचीं मायावती ने आज रमईपुर की जनसभा में कहा कि आपने कांग्रेस और बीजेपी को खूब मौका दिया लेकिन दोनों ने आपके साथ ईमानदारी नहीं बरती। इसलिए अब इन्हें आजमाने की ज्यादा जरूरत नहीं है, गठबंधन को मजबूत करके इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए क्योकि 55 वर्षों से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भी कई बार सत्ता में रहने के बाद भी विकास नहीं किया। भाजपा ने भी गरीब किसानों के वोट के लेकर झूठे वादे किए। दोनो पार्टियां बसपा और सपा को रोकने के लिए एक हो जाती हैं, उसे सत्ता में नहीं देखना चाहती है। गठबंधन की सरकार हर माह 6000 हजार रुपये और रोजगार देने का काम करेगी।

मायावती ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों से किए अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के छोड़े गए जानवरों ने फसलों को बर्बाद करके रख दिया हैं, जिससे किसान है। गरीब लोगों की हालत बहुत खराब हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का वादा और अब सबका साथ और सबका विकास भी एक जुमला बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read