HomeINDIAभारत का कोई भी मुसलमान नहीं कर सकेगा हज

भारत का कोई भी मुसलमान नहीं कर सकेगा हज

लखनऊ ,संवाददाता | अल्लाह के घर (काबा) की इस मर्तबा मुसलमान ज़ियारत नहीं कर सकेंगे | जी हाँ आपने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि आपके पास सारे संसाधन होने के बावजूद आप  बैतुउल्लाह नहीं जा सकेंगे | जी हाँ इस बार भारत के मुसलमान हज करने नहीं जा सकेंगे ,क्योंकि वो वायरस जो आँखों से नज़र भी नहीं आ सकता ,उसने इतना खौफ पैदा कर दिया कि खुद सऊदी अरब के हज मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस बार भारत से जाने वाले हज (1441 H/ 2020 AD) यात्रियों को ना भेजें | इसके जवाब में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों से पूरी दुनिया प्रभावित है और सऊदी अरब में भी इसका असर देखा जा रहा है. | इस लिए मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि हज के लिए भारतीय मुसलमान नहीं जाएंगे | भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है | इस बीच सऊदी अरब ने इस बार भारत से जाने वाले यात्रियों को हज पर ना भेजने का सुझाव दिया है | बताते चलें कि इस संबंध में एक रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन ने भारत के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सोमवार को फोन किया था ,जिसके जवाब में मुख्तार अब्बास नक़वी ने कोरोना जैसी महामारी के चलते उनकी बात को मान लिया है |
केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि हज 2020 के लिए अब तक 2 लाख 13 हजार आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं | उन्होंने जानकारी दी कि सभी आवेदकों के पूरे पैसे बिना किसी कटौती के फ़ौरन वापस किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | आवेदकों का पैसा ऑनलाइन डीबीटी के जरिये उनके खाते में भेजा जाएगा | सनद रहे वर्ष 2019 में 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर सऊदी अरब गए थे, इसमें से लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं थीं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read