HomeSPORTSभारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक चैंपियन इग्लैंड से किया एक-एक से...

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक चैंपियन इग्लैंड से किया एक-एक से मुकाबला बराबर

लखनऊ (सवांददाता) महिला हॉकी विश्व कप में आज भारतीय महिला टीम और ओलम्पिक चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया। आज शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुई भले ही इग्लैंड को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल नहीं की लेकिन ये भी कम नहीं हैं कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप विजेता इग्लैंड से अपना मैच एक- एक से बराबरी पर कर लिया ये भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अच्छी शुरुआत हैं| भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से पहला गोल नेहा गोयल ने किया। वहीं, खेल के चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड की तरफ से लिली ओसेली ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इस तरह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। बताते चले कि पहले क्वार्टर में दोनों ही टीम गोल करने में में नाकाम रही। मुकाबले के शुरुआती मिनट में ही ओलिंपिक चैंपियन इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसे कामयाब बनाने में वो सफल नहीं हो पाए। हालांकि, मेजबान इंग्लैंड पहले क्वार्टर में टीम इंडिया पर जरूर हावी रही। वहीं, खेल के दूसरे हाफ में नेहा गोयल ने इस टूर्नामेंट का पहला गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इस गोल पर इंग्लैंड ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर का फैसला भारत के पक्ष में गया और इसके साथ ही इंग्लैंड ने अपना रेफरल भी गंवाया और इसके साथ ही हाफ टाइम तक भारत ने मेजबान इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं, तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड के पास अच्छा मौका था लेकिन भारतीय डिफेंडर्स और गोलकीपर सविता ने उसे नाकाम कर दिया। इस तरह मेजबान टीम को तीसरे क्वार्टर में भी निराशा हाथ लगी। मगर चौथे क्वार्टर के 53वें मिनट के बाद इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी लिली ओसेली ने शानदार गोल कर इंग्लैंड के स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल में आखिरी दो-तीन मिनट का समय बचा था लेकिन दोनों ही टीम बढ़त बनाने में नाकाम रही और इसी के साथ यह मुकाबला 1-1 की बरीबरी पर खत्म हुआ। अब भारत का अगला मुकाबला 26 जुलाई को आयरलैंड के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read