HomeUTTAR PRADESHभाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ी

भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत बिगड़ी

लखनऊ,संवाददाता | भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी वैसे तो कोरोना संक्रमित हैं और प्रयागराज में अपना इलाज करवा रहे हैं | लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उनको संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ रेफर किया गया है | केशरीनाथ त्रिपाठी, बुधवार को इटावा में हिंदी सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए थे | इसके बाद उनकी तबियत कुछ खराब थी | जांच कराने पर वह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे |

बताया जा रहा है कि शुगर लेवल के लो होने और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा असंतुलित होने के बाद उन्हें प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था | शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उनको मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया | जहां पर डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उनकी सेहत को देखते हुए संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है | एंबुलेंस से पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल पहुंचे त्रिपाठी को डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है | इस मौके पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे नीरज त्रिपाठी को फोन कर उनका हाल जाना वहीँ सांसद रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने भी नीरज त्रिपाठी का हाल जाना |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read