HomeUTTAR PRADESHप्रदेश की क़ानून व्यवस्था को अभी और नियंत्रण करने की है जरूरत:...

प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को अभी और नियंत्रण करने की है जरूरत: रामनाईक

लखनऊ (सवांददाता) कृषि विश्वविद्यालय बांदा के चौथे दीक्षांत समारोह में आज प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने एक बार फिर प्रदेश की मौजूदा सरकार के कानून व्यवस्था को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को अभी और नियंत्रण करने की जरूरत है। हालांकि संगठित अपराध में सुधार हो रहा है। पिछले चार वर्षों के अंदर प्रदेश में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मौलिक अंतर नजर आ रहा है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, उन्होंने अपने कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ को देखा है। दोनों के कार्यकाल में मौलिक अंतर देख रहे हैं। बांदा में ग्रेनाइट कारोबारी प्रदीप सेंगर उर्फ नीलू के अपहरण आदि की घटनाओं पर मीडिया के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि वे किसी एक घटना के बारे में जवाब नहीं दे सकते, लेकिन प्रदेश में परिवर्तन आया है। संगठित अपराध में सुधार आ रहा है। इससे प्रदेश में विकास के लिए निवेश शुरू हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर नियंत्रण करने की जरुरत है।

राफेल डील पर प्रधानमंत्री के बारे में विपक्षी नेताओं की तीखी टिप्पणियों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयम बरतते हुए बात कहनी चाहिए। बात कहने का ढंग होता है। उस पर हरेक को सभ्यता के साथ अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा बन गया है। ऐसे में राज्यपाल होने के नाते वे इस बारे में टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं समझते। उन्होंने कहा कि देश चुनाव की ओर जा रहा है। वाद-विवाद तो होगा ही। पर यह स्तरीय होना चाहिए। हालाँकि राज्यपाल से पूछे गए अधिकतर सवालों के जवाब नहीं मिल

सके |

इससे पहले राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने बांदा कृषि विश्वविद्यालय के छह छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। 80 फीसद से अधिक अंक हासिल करने वाले बीएससी के 35 छात्रों को उपाधियां भी दीं गई । हालाँकि क़ानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह को तलब करके अपराध पर नियंत्रण करने के लिए कड़े निर्देश दिए है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read