HomePOLITICSपूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी

लखनऊ , संवाददाता | आज प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है | ताज़ा सूचना के अनुसार सुल्तानपुर अमेठी और लखनऊ के ठिकानों पर ईडी की टीमें छापेमारी कर रही हैं | साथ ही गायत्री प्रजापति के घर, बेटे के दफ्तर पर भी छापेमारी जारी है |

बताते चलें | गायत्री प्रजापति की परेशानियां के कम होने की कोई सम्भावना नज़र नहीं आ रही है | पिछले कुछ समय से उनकी दिक्कतें बढ़ती ही जारी हैं | अभी कुछ दिनों पहले ही एक हफ्ते की जमानत पर बाहर रहने के बाद वोह दुबारा फिर जालसाजी के मामले फंस गए हैं | जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ में गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति ने कई राज उगले हैं | कई शेल कंपनियों को लेकर अनिल से ईडी ने पूछताछ की | इस दौरान ईडी ने शेल कंपनियों के साथ करोड़ों के ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत को मिलने का दावा किया है | जिस कारण निदेशालय ने गायत्री प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति पर भी अपना शिकंजा कस दिया है. गायत्री प्रजा​पति के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए मोहनलालगंज में करोड़ों की सम्पतियों की हेरा फेरी की | साथ ही खनन घोटाले के मामलों पर भी उनसे पूछताछ हुई |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read