लखनऊ,संवाददाता। पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा पुलिस उप आयुक्त, पश्चिमी के कार्यालय थाना कैसरबाग, थाना अमीनाबाद व थाना नाका में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इनमें लम्बित विवेचनाऐं ,लम्बित आंशिक विवेचनाऐं ,लम्बित पुनर्विवेचनाऐं, राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओ ,थानों में मालों के निस्तारण, थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू,कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला ,थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच और उसका निस्तारण शामिल है।
इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया है।
लखनऊ, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए निरन्तर मुसलमानों से निकटता बनाए रखने के लिए प्रयासरत फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी उत्तर...