HomeUTTAR PRADESHनए कृषि बिल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश भर में...

नए कृषि बिल के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन

लखनऊ,सवांददाता | नए कृषि बिल के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया | इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई| जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.|
जारी किसान आंदोलन पर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने .सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया |

मऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय सहित 40 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई |
मथुरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका |  जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया | यही नहीं जौनपुर में सपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद जौनपुर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे | किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई | इस दौरान पुलिस और सपा के लोगों में जोरदार धक्का मुक्की भी हुई |

लखीमपुर खीरी में आज सपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी | उसी को लेकर लखीमपुर खीरी में विलोबी हाल में सपाइयों ने जमकर आंदोलन किया | .
हरदोई जिले में सपा एमएलसी राजपाल कश्यप को धरना प्रदर्शन के लिए जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | सण्डीला में पुलिस के रोकने के बाद सपा कार्यकर्त्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए | जिन्हें पुलिस जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में बैठकर गेस्ट हाउस ले गयी | इस मौके पर राजपाल कश्यप ने भाजपा के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि ये हुकूमत अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर है |

हाथरस में किसान आंदोलन को लेकर सपा के कार्यकर्ता को पुलिस ने उस समय नजरबंद कर दिया जब वो लोग कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के लिए जा रहे थे | राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read