HomeINDIAजानिये ,कल आने वाले चक्रवात की क्या होगी रफ़्तार, कौन ...

जानिये ,कल आने वाले चक्रवात की क्या होगी रफ़्तार, कौन से राज्य होंगे प्रभावित ?

लखनऊ ,संवाददाता | अरब सागर में बने दबाव ने आज दोपहर तूफानी चक्रवात का चोला पहन लिया है | गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में चक्रवात की रफ़्तार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है | ये आज रात अपने में क्रूरता की आत्मा को समाकर ज़ालिम हो जाएगा, और यह कल यानि बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से गुजरेगा। भारत के मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात की रफ़्तार ( निसर्ग ) कल मतलब बुधवार को अलीबाग के पास जमीन से टकराएगा और इसके ज़मीन से टकराने के बाद हवा की रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्मीद है। मुंबई,ठाणे, नासिक, पुणे,पालघर, रायगढ़, धुले और नंदुरबार में कल भारी वर्षा होने का अनुमान है। ये पत्रकारों को ये अहम जानकारी आइएमडी पुणे के डॉक्टर अनुपम कश्यपी ने दी है |
चक्रवात की रफ़्तार को लेकर गुजरात में मछुआरों को तटीय रक्षक अलर्ट कर बंदरगाह पर वापस लौटने की अपील की जा चुकी है।
आइएमडी के डिप्टी डीजी आनंद शर्मा के मुताबिक़ बुधवार को चक्रवात का विकराल रूप दिखाई देगा | इस दौरान 100 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं | यही नहीं कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना भी है।
जानकारी के मुताबिक़ मुंबई सरकार ने ट्वीट कर मुंबई शहर और ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह भी कहा कि घरों में रहने वालों को कोरोना वायरस के कारण सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान का कहना है कि दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह तैयार हैं उन्होंने कहा ,10 टीमें महाराष्ट्र में और 11 टीमें गुजरात में मौजूद हैं | सभी मछुआरे अपनी नावों को लेकर वापस किनारों पर लौट रहे हैं | ख़ास बात ये है , मछुआरे इस संकट की घडी में एक दूसरे को जागरुक कर रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी-मध्य अरब सागर में बन रहा यह दबाव पिछले 6 घंटे में 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर आगे बढ़ा। इसके अगले 6 घंटे के दौरान लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। यह अभी मध्य पणजी से 280 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम , मुंबई (महाराष्ट्र) से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सूरत (गुजरात) से 710 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रीत है।
निसर्ग तूफान से मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, रायगढ़ और पालघर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। भारी बारिश के कारण इन इलाकों में पानी भरने की संभावना है। तेज हवा के कारण पेड़, टेलीफोन लाइन, बिजली के खंभों को भी नुकसान होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read