HomeENTERTAINMENTचर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का आज हुआ निधन

चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का आज हुआ निधन

लखनऊ (सवांददाता) फिल्म और टीवी की एक चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का आज निधन हो गया है। सबसे पहले उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा लोगो की मिली, लेकिन जब इस समाचार की पुष्टि की गई तो पता चला की फिल्म और टीवी की एक चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का आज निधन हो गया है। वो 62 वर्ष की थीं। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर बॉलीवुड जगत के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर शोक व्यक्त किया। शबाना आज़मी ने बताया कि, रीता उनकी दोस्त होने के साथ-साथ करीबी प्रतियोगी भी रही। वे उन्हें प्यार से तनूजा बुलाती थी क्योंकि वे बहुत बुद्धिमान थीं। सूचना के अनुसार वो शूटिंग करते समय एक महीने पहले गिर गई थी और उन्हें स्पाइन में चोट लगी थी। दुर्भाग्यवश उन्हें इन्फेक्शन भी हो गया था जिसके कारण एक और सर्जरी हुई थी। वो बहुत ज्यादा दर्द में थी क्योंकि इसके साथ उनका डायलिसिस भी चल रहा था। और आज इसी बीमारी के चलते उनका स्वर्ग वास हो गया| रीता पिछले दस दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read