HomeINDIAगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का एक वर्ष बीमारी के बाद हुआ...

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का एक वर्ष बीमारी के बाद हुआ निधन

लखनऊ (संवाददाता) कैंसर जैसी जटिल बीमारी से ग्रसित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का एक वर्ष की लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है।हालाँकि इसी खतरनाक बीमारी से उनकी पत्नी का भी देहांत हुआ था | जब मनोहर का स्वस्थं अधिक बिगड़ गया था तो उनको गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने के अथक प्रयास किये ,लेकिन मौत की रफ़्तार के आगे सभी लोग हार ही जाते है और यही हुआ ,डॉक्टर उन्हें जीवनदान देने में असमर्थ रहे और उनका निधन हो गया | उनके निधन की खबर से देश भर में शोक का माहौल है।

उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, गायिका लता मंगेशकर, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, मुख्‍तार अब्‍बास अंसारी, मनोज सिन्‍हा, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, शरद यादव, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक छोटे से राज्य से अपने राजनीतिक जीवन की शुआत करने वाले पर्रीकर ने अपनी मेहनत के दम पर आज अपना एक नाम हासिल कर सके थे। मनोहर पर्रीकर अंतिम समय तक गोवा के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन थे।

उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ 14 मार्च 2017 को ली। इससे पहले भी वह 2000 से 2005 तक और 2012 से 2014 तक गोवा के मुख्यमंत्री के साथ ही वे बिजनेस सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार में रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। वे पहले ऐसे भारतीय मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने आई आई टी से स्नातक थे
मनोहर पर्रीकर का नाता भारत के गोवा राज्य से है और इनका जन्म इस राज्य के मापुसा गांव में साल 1955 में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल कृष्ण पर्रीकर और माता का नाम राधा बाई पर्रीकर है। वहीं इस राज्य के लोयोला हाई स्कूल से उन्होंने अपनी शिक्षा हासिल की थी। अपनी 12 वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला लिया था और यहां से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पर्रीकर हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा मराठी भाषा बोलने में भी निपुड़ थे।

पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मेधा पर्रिकर था और पर्रिकर और मेधा की शादी साल 1981 में हुई थी। पर्रिकर के दो बच्चे हैं। जिनमें से पहले बच्चे का नाम उत्पल पर्रिकर है, जबकी दूसरे लड़के का नाम अभिजीत पर्रिकर है। वहीं पर्रिकर के दोनों बच्चों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उत्पल बतौर एक इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि अभिजीत का खुद का एक व्यापार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read