लखनऊ, संवाददाता | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाई | इस अवसर पर उनके गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला चर्चा का विषय रही | बताते चलें कि प्रियंका गांधी के हाथों में वैसी ही रुद्राक्ष की माला नजर आ रही थी जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गले में रहती थी | ये रुद्राक्ष की माला इसलिए चर्चा में आई है ,क्योंकि इससे पहले प्रियंका ये माला हाथ में नहीं पहनती थीं | उनके इस माला पहनने पर मोदी भक्तों का कहना है कि वो आने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में खुद को सेक्युलर हिन्दू के रूप में पेश करना चाह रही हैं |
सहारनपुर के चिकलाना में बाबू भूरा देव मंदिर ,सिद्ध पीठ मां शांभवी मंदिर के अलावा पंचायत में भी रुद्राक्ष की माला उनकी कलाई में लिपटी रही और अब प्रयागराज में भी रुद्राक्ष की माला लिए वह दिखी | उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं | इसी क्रम में कांग्रेस किसान पंचायत के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है |जिसके लिए खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है |
बुधवार को उन्होंने सहारनपुर में किसान पंचायत के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर ज़बानी हमला किया | प्रियंका गांधी का मंदिर और मजार का दर्शन करने को पर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं | माना जा रहा है कि किसानों के साथ साथ प्रियंका भाजपा के हिंदुत्व कार्ड का भी इस्तेमाल कर रही हैं | गुरुवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची जहां उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई |
लखनऊ, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए निरन्तर मुसलमानों से निकटता बनाए रखने के लिए प्रयासरत फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी उत्तर...
लखनऊ, संवाददाता।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, मणिपुर, व गोवा में भारतीय...
लखनऊ, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए निरन्तर मुसलमानों से निकटता बनाए रखने के लिए प्रयासरत फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी उत्तर...