HomePOLITICSकेंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट देने को कह...

केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट देने को कह रहे हैं -ममता बनर्जी

लखनऊ,संवाददाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए 3 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और चौथे चरण की वोटिंग से पहले सियासी दलों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है | जबकि एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं | इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है |
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहां कि सिर्फ दो सिंडिकेट है | पहला नरेंद्र मोदी है और दूसरा उनका गलफुला गाल वाला प्यारा दादा | ममता ने कहा कि आज उन्हें पहले तीन चरण में 65 -70 सीटें मिलेंगी | लेकिन मैं कहती हूं कि लेफ्ट और कांग्रेस की मदद से उन्हें 25 सीटें मिल सकती हैं | हमने बीते दिन हुए चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है | ममता बनर्जी ने एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट देने को कह रहे हैं | बताते चलें कि ममता बनर्जी मतदान से पहले यह आरोप लगा चुकी है | केंद्रीय सुरक्षा बल भाजपा की मदद कर रहे हैं ,वह अमित शाह के इशारों पर मतदाताओं को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं | ममता बनर्जी ने ये आरोप आज अपने एक ट्वीट के माध्यम से किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read