HomeUTTAR PRADESHकृषि कानूनों को नहीं लागु होने देगी कांग्रेस

कृषि कानूनों को नहीं लागु होने देगी कांग्रेस

लखनऊ, संवाददाता | किसान आंदोलन की हिमायत और गन्ना किसानों के बकाया पर भाजपा सरकार पर ज़बानी प्रहार करते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली भाजपा ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है |
उन्होंने गन्ना किसानों से किए वादे पर भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए अपने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि काले कानूनों में किसान खेतों का दावा करने वाली भाजपा ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है | उन्होंने कहा की 14 दिन में भुगतान का वादा किया गया था लेकिन किसानों के गन्ने का 10000 करोड़ रुपए भुगतान बकाया है |
2017 से गन्ना मूल्य में जीरो वृद्धि हुई है और इस साल तो गन्ना पर्ची पर मूल ही नहीं है |

11 फरवरी को प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि संबंधित इन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने अपने अरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है | उन्होंने सहारनपुर विकास पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इस कानून को कभी लागू नहीं होने देगी |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read