HomePOLITICSकांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल "कृषि सुधार विधेयक" को किया है...

कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल “कृषि सुधार विधेयक” को किया है मोदी सरकार ने पूरा

लखनऊ,संवाददाता | पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के आरोप में कोंग्रेस पार्टी से बर्खास्त किये गए संजय झा ने आज शनिवार को अपने एक ट्वीट के माध्यम से कृषि सुधार विधेयक को लेकर कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति करने में जुटी हुई है। संजय झा ने जहाँ इस मामले को लेकर कोंग्रेस को खरी खोटी सुनाई वहीँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी किया। उन्होंने मोदी का बचाव करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री का माइंडलेस विरोध नहीं करना चाहिए।

संजय झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे कांग्रेस के साथियों, हमें पीएम मोदी का विरोध करना चाहिए, लेकिन जो चीजें जायज है उनका , विरोध को आप अपना जुनून ना बनाएं, कृषि उत्पाद बाजार समिति (APMC) एक सामान्य सा टेस्ट है, क्या एपीएमसी से एकाधिकार समाप्त नहीं होते हैं और इससे किसान की आय में वृद्धि होती है? अगर हां, तो बिल को वापस लें। इससे पहले भी एक ट्वीट में संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा खुलासा किया था।

हालाँकि कृषि सुधार विधेयक को लेकर सिर्फ कोंग्रेस ही विरोध नहीं कर रही है ,बल्कि देशभर में किसानों का विरोध देखा जा रहा है। किसान इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रही है। झा ने ट्विटर के जरिए कृषि सुधार विधेयक को लेकर कांग्रेस को आइना दिखते हुए कहा है कि लोकसभा से पारित कृषि संबंधित अध्यादेश कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी थे।

उन्होंने ट्वीट में खुलासा करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में एपीएमसी अधिनियम को खत्म करने और कृषि उत्पादों को प्रतिबंधों से मुक्त करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा अपने घोषणापत्र में किया था, वही मोदी सरकार ने पूरा किया है। झा ने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस एकमत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read