HomePOLITICSउत्तर प्रदेश सरकार बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए भी ट्रस्ट बनाकर...

उत्तर प्रदेश सरकार बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए भी ट्रस्ट बनाकर करे आर्थिक सहायता : शरद पवार

लखनऊ(संवाददाता ) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित रवींद्रालय में आज एनसीपी का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ | आयोजन में अधिकतर भाजपा विरोधी सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने सम्मलेन में शिरकत की | सम्मलेन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाकर ये तय कर दिया है कि भाजपा के खिलाफ सभी राजनितिक पार्टियां सियासी जंग करने के लिए तैयार हो चुकी हैं | एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जहाँ आरोपों की झड़ी लगा दी तो वहीँ उन्होंने भाजपा की कमज़ोर रग पर हाथ रखते हुए कहा की, वह लोगों को मजहब के हिसाब से बांट रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बनाकर आर्थिक मदद दी जाबाबरी मस्जिद निर्माण के लिए भी ट्रस्ट बनाकर सहायता प्रदान की जानी चाहये | रही है, लेकिन बाबरी मस्जिद, जिसे गिराया गया उसे बनाने के लिए सरकार कोई मदद नहीं दे रही।
शरद पवार ने कहा कि यूपी में बेरोजगारी के चलते ही बड़ी संख्या में नौजवान महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। इसीलिए अब वह इन्हें सत्ता से बेदखल कर रही है। दिल्ली में खुद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार करने गए, लेकिन जनता ने अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से विजय बनाया | महाराष्ट्र की तरह ही यूपी और अन्य राज्यों में भी विपक्षी दलों को एकजुट हो कर भाजपा सरकार को सत्ता से दूर किया जाए।
शरद पवार ने बजट पर पर कहा कि इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं है। बेरोजगारों को मासिक प्रशिक्षण भत्ता देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन यह उन्हें मिल पाएगा या नहीं यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेहनत करने का अधिकार चाहिए इस तरह के भत्ते नहीं | आज यूपी और पूरे देश में किसानों व नौजवानों की स्थिति दयनीय है।

शरद पवार ने कहा कि भाजपा की लोगों में फूट डालो और राज करो की नीति अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं।इसके असलेवा उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी त्रुटिपूर्ण है इसमें मुस्लिम अल्पसंख्यकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा की लोगों में नफरत पैदा की जा रही है और विकास बहुत पीछे छूट गया है। सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर हमारी पार्टी सरकार के खिलाफ है। यूपी में राजनीतिक दलों में एकता नहीं होने के कारण भारतीय जनता पार्टी कि सत्ता है।उन्होंने कहा इस राज्य स्तरीय सम्मेलन के बादअब जिला स्तरीय सम्मेलन भी किये जाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read