HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही दूसरे दिन भी स्थगित , मायावती...

उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही दूसरे दिन भी स्थगित , मायावती ने सत्ता व विपक्ष से की ये अपील

भारतीय सेना के वीर जवानों सहित कई अहम लोगों को विधान सभा में दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ,संवाददाता |उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा सत्र में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से जनहित के विशेष मुद्दों को उठाने की अपील करते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आवास जरूर उठाएं |उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूरी प्रभाव ढंग से सदन में उठा कर शासन व प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेही बनाएं | व्यापक जनहित की यही मांग है | उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों से काफी हद तक दूर है | महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों और ब्राह्मण समाज की भावना से हो रहे अत्याचार की यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर आवाज उठाते रहे समय की यही मांग है | उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने जमकर हंगामा किया | इस हंगामे की वजह से सत्र को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था |

सरकार ने कोरोना काल में जो अध्यादेश लागू किए हैं, जैसे विधायक निधि स्थगित करने, मंत्री और विधायकों के वेतन में कटौती, कोरोना संक्रमण का इलाज करने वालों पर हमले की घटनाओं को रोकने जैसे कई निर्णयों से जुड़े विधेयक शामिल हैं | इसमें सबसे अहम उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन अध्यादेश भी हैं |
अध्यादेशों को विधानमंडल की मंजूरी मिलना आवश्यक है | विधेयक पास होने के बाद इन पर राज्यपाल की मंजूरी ली जाएगी, इसके बाद इन्हें अंतिम रूप से लागू माना जाएगा |

आज कोविड-19 से लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान की आहुति देने वाले सभी चिकित्साकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, पुलिसकर्मियों और विभिन्न सेवाओं से जुड़े कोरोना वाॅरियर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को सुरक्षित रखने और कठिन परिस्थितियों में संभालने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी निःस्वार्थ सेवा और भावना को प्रत्येक नागरिक नमन करता है। गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सैनिकों के बलिदान और शौर्य को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्व कमल रानी वरुण , घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र, कानपुर से विधान सभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुई थीं। एक मंत्री के रूप में उन्होंने विभागीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान विधान सभा के सदस्य पारसनाथ यादव 12वीं व 14वीं लोक सभा के सदस्य भी रहे। सरल स्वभाव एवं सहज उपलब्धता के कारण अपने क्षेत्र में उनकी पहचान लोकप्रिय जन नेता की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत लालजी टण्डन का उ.प्र की राजनीति में दीर्घ अनुभव रहा। वह एक लोकप्रिय जन नेता, योग्य प्रशासक व कुशल मंत्री थे। वर्ष 2009 में लखनऊ संसदीय क्षेत्र से लोक सभा के सदस्य भी रहे। स्व टण्डन के निधन से प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में सदन की सदस्य व प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण, सदन के सदस्य व सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चैहान ,वर्तमान विधान सभा के सदस्य पारस नाथ यादव, वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सदन के पूर्व सदस्य तथा बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टण्डन के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री जी ने गलवान घाटी में शहीद भारतीय सेना के वीर जवानों तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिवंगत कोरोना वाॅरियर्स को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने विधान सभा के दिवंगत पूर्व सदस्यों कृष्ण वीर सिंह, रिछपाल सिंह बंसल, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुनीता चैहान, बेनी प्रसाद वर्मा, पं. राम कृष्ण द्विवेदी, विश्राम दास, रमेश करन, बाबूलाल के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा यदुनाथ सिंह, जय नारायण शर्मा, ओम प्रकाश दिवाकर, शमीमुल हक, सुरेन्द्र शुक्ल, घूरा राम, डाॅ. अरविन्द कुमार जैन, भाई लाल कोल, जीराज सिंह मौर्य और श्री सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के परिजनों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read