HomeLIFE & STYLEआम खाने के हैं इतने लाभ ,जिसे पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

आम खाने के हैं इतने लाभ ,जिसे पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

“आम के आम गुठली के दाम “

आज हम आपको बताने जा रहे हैं आम और उसकी गुठली के लाभ | जी हाँ एक मुहावरा आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे , “आम के आम गुठली के दाम ” लेकिन आपने इस मुहावरे के बारे शायद कभी सोचा न हो ,लेकिन आज हम आपको आम और उसकी गुठली के बारे में बताने जा रहे हैं |
ज़ाहिर है आजकल आम इतना सस्ता है कि निर्धन व्यक्ति के लिए भी आम खाना कोई बड़ी बात नहीं , यही मौसम है जिसमे आप आम खा सकते हैं | गर्मियों में हर कोई आम को खाना पसंद करता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे देखते ही मुंह में पानी आने लगता है | आज हम आपको बताएंगे आम की गुठली हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।
आजकल काफी लोगों में कोलेस्‍ट्रॉल की परेशानी आम बात हो गई है ,जिसके लिए लोगों को ऐलोपैथिक दवाईंयां लेनी पड़ रही हैं ,लेकिन ऐलोपैथिक दवाएं हमारे लिए कहीं न कहीं हानिकारक भी साबित होती हैं |इसलिए बहुत ही मज़बूरी में ही ऐलोपैथिक दवाइयों का सेवन करना चाहिए वरना आर्युवैदिक, यूनानी और होमियोपैथिक कि दवाओं का प्रयोग उचित है | वैसे तो घर में हर समय उपलब्ध रहने वाली हल्दी ,धनिया ,दारचीनी ,अदरक ,काली मिर्च, कलौंजी ,तुलसी, लौंग ,मेथी ,अजवाइन ,जीरा और सौफ जैसी बहुत सी चीज़ें आपके स्वास्थ को स्वस्थ रखने में कारगर हैं ,लेकिन आज हम आपको सिर्फ आम और उसकी गुठली के बारे में बताएंगे |

आम के सेवन से हैं 10 बड़े लाभ

1 .त्वचा के लिए लाभदायक

आम का गूदा चेहरे पर मलने से ,चेहरे पर निखार आता है |

 2.आँखों में चमक बढ़ती है 

आम में विटामिन -ऐ अधिक होने के कारण आँखों में चमक बढ़ती है |

3 .पाचन क्रिया ठीक रहती है 

इसके सेवन से भोजन जल्दी पचता है साथ ही इसमें उपस्थित साइट्रिक एसिड ,टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है |

4 .मोटापा काम करता है

आम कीगुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को काम करने में बहुत लाभदायक होते हैं |आम खाने के पशक्षात भूख कम लगती है ,जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है |

5 .गर्मी से बचाओ

आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है ,जिसके कारण गर्मियों का ये बेस्ट पेय है |

6 .स्मरण शक्ति में लाभदायक

जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन अधिक करना चाहिए | इसमें पाया जाने वाला ग्लुटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने का काम करता है ,साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रीय होती हैं |

7 . रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

आम के खाने से शरीर की कमज़ोर हो चुकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है |

8 .सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर

आम में विटामिन ई अधिक होने के कारण इसके सेवन से सेक्स क्षमता बढ़ती है |

9 .कोलोस्ट्राल नियंत्रित करने में लाजवाब

आम में फाइबर और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है ,इससे बैड कोलोस्ट्रोल काम करने और गुड कोलोस्ट्रोल को बढ़ाने में मदद मिलती है |

10 .कैंसर से बचाओ में मददगार

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट,कोलोन ,कैंसर ,ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाओ में फायदेमंद है | इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं ,जो कैंसर से बचाओ करने में सहायक होते हैं |

आम की गुठली के लाभ

1 . आम की गुठली खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम करती है, जिससे ब्‍लड शुगर की प्रॉब्लम से राहत मिलती है।

2 ..जिन लड़कियों को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्‍लीडिंग हो उनके लिए आम की गुठली का प्रयोग बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दही में गुठली का चूर्ण और नमक मिला कर खाएं।

3 . बी.पी. हाई होने पर आम की गुठली का सेवन सही मात्रा में करने से आप हाई बीपी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read