HomeUTTAR PRADESHअयोध्या में विवादित ढांचें को गिराये पर कोर्ट में ये बोले कल्याण...

अयोध्या में विवादित ढांचें को गिराये पर कोर्ट में ये बोले कल्याण सिंह

लखनऊ,संवाददाता | सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहे अयोध्या में विवादित ढांचें को गिराये जाने के मामले में आज अपना बयान दर्ज करने जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कलयाण सिंह पहुंचे वहीँ धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे भी हाज़िर हुए | विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में कुल 49 लोगो को आरोपित बनाया गया था। इसमें से 32 लोगों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
अयोध्‍या ढांचा ध्‍वंस मामले में 6 द‍िसंबर 1992 को थाना राम जन्‍मभूम‍ि में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सीबीआइ ने जांच करते हुए 49 आरोप‍ितों के ख‍िलाफ व‍िशेष अदालत में आरोप पत्र दाख‍िल क‍िया था।इन 49 आरोप‍ितों में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि उस समय की कांग्रेस सरकार ने उनपर फ़र्ज़ी आरोप लगाकर उनके विरुद्ध मुकदमा चलाया था । पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सीबीआई कोर्ट से निकलने के बाद उपस्थित पत्रकारों से कहा , उस समय प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते कानून-व्यवस्था को लेकर जो भी मेरी जिम्मेदारी थी मैंने उसका पूरी तरह से निर्वाहन किया ।
यही नहीं कोर्ट पहुंचे धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने भी विवादित ढांचा गये जाने में अपना हाथ होने से इंकार किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read