HomePOLITICSइस तरह सपा खोलेगी प्रदेश सरकार की पोल

इस तरह सपा खोलेगी प्रदेश सरकार की पोल

लखनऊ,संवाददाता | उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं | छोटे दल भी दूसरे दलों के साथ गठजोड़ बनाने की जुगत में जुट गए हैं | इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनाव नजदीक आने पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम शुरू कर दिया है | समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू किया है | जिसके तहत वह गड्ढे वाली सड़कों की तस्वीरें साझा कर उनकी पोल खोलने का काम करेगी | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह ने कहा कि से राजधानी लखनऊ में ही 1000 से ज्यादा स्पॉट है जहां गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है इसका फर्क करना मुश्किल है | उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग संभालने वाले उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या को 15 मिनट की खुली बहस की चुनौती दी है | सिंह ने कहा है कि अगर डिप्टी सीएम के दावे में जरा भी सच्चाई है तो उनकी चुनौती को स्वीकार करें वरना जनता से माफी मांगे | बताते चलें कि सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ के दिलकुशा मार्ग हाईकोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित इंदिरा नगर सेक्टर 8 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कई जर्जर सड़कों की तस्वीरें साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर मरम्मत निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया | समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अब पूरे प्रदेश में इसी तरह से हर रोज सड़कों की पोल खोलने का अभियान चलाएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read