लखनऊ ,संवाददाता। सर्दी के मौसम को देखते हुए अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष आमिर अहमद की ओर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनीष गुप्ता जी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नईम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन, क्षेत्रीय मंत्री फरहा रिजवी भी उपस्थित रहीं। ये जानकारी अल्पसंख्यक मोर्चा अवध उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर अहमद ने दी।
कार्यक्रम की शुरूआत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नईम जी व उपाध्यक्ष आमिर अहमद की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । इसके बाद अतिथि मनीष गुप्ता (राज्यमंत्री) एवं भाजपा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यह बहुत अच्छी पहल है। इससे गरीब व असहाय लोगों को काफी मदद मिलती है। वितरित किए गए कंबल निश्चित तौर पर गरीब व असहाय लोगों के तन को सर्दी से बचाने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर अहमद ने कहा कि लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुये निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे गरीब, लाचार करीब दो सौ लोगों को कम्बल दिया गया। उन्होंने कहा कि हमेशा से हमारी भारतीय जनता पार्टी लोगों की मदद करने की तत्परता से काम करती रही है।