HomeWORLDअगर चीन ने सीमा पर युद्ध को न्योता दिया तो ,हमारे जवान...

अगर चीन ने सीमा पर युद्ध को न्योता दिया तो ,हमारे जवान पीएलए के जवानों को मौत के मुंह में धकेल देंगे : भारतीय सेना प्रमुख

लखनऊ ,संवाददाता | लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना के प्रमुख नरवाडे ने एक बयान देकर चीन को उसकी औक़ात बता दी है | नरवाडे ने कहा है कि सीमा पर हमारी सेनाएं मज़बूती से डटी हुई हैं ,यदि चीन ने कोई गलत हरकत की तो उसको अंजाम भुगतना पड़ेगा | भारतीय सीमा की सुरक्षा के लिए चीन से लगते सीमाई क्षेत्रों में जरूरी संख्या में भारतीय सेना तैनात है | देश के जवान जवाब देने में सक्षम है |
लेह-लद्दाख सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा , चीन से लगी सीमा में भारतीय सेना के जवानों का मनोबल आत्मविश्वास से भरा हुआ है | भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है | उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति बहुत नाजुक है | इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता महफूज रहे |
भारत चीन सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारी और जवान विश्व भर में सबसे ज्यादा साहसी और युद्ध के मामले में कुशल है ,अगर किसी ने सीमा पर युद्ध को न्योता दिया तो हमारे जवान पीएलए के जवानों को मौत के मुंह में धकेल कर देश का नाम रोशन करेंगेन | उन्होंने कहा कि सीमा विवाद को लेकर तनाव के बीच दोनों देशों ने बातचीत के जरिए से समस्या का समाधान निकालने पर भी प्रयास जारी कर रखा है |
ब्लू बॉर्डर पर ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत हुई है | हालांकि अभी तक बातचीत के माध्यम से कोई समाधान नहीं निकला है | 5 मई 2020 के बाद से पूर्वी लद्दाख से सटे वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जारी है | सीमा विवाद को लेकर दोनों देश के बीच कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल सका है | गलवान हिंसा के बाद कुछ क्षेत्रों से चीन ने पीएलए के जवानों की वापसी की है ,लेकिन अन्य क्षेत्रों में चीन ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read