लखनऊ ,संवाददाता। अखिल भारतीय पासपोर्ट कर्मचारी संघ लखनऊ इकाई ने जहां इस बार के हुए चुनाव में संजय वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विजयी बनाया वहीं सुधीर तिवारी को भी सहायक संयुक्त सचिव पद के विजयी बनाया। निर्विरोध चुने जाने के अवसर पर कर्मचारियों ने जमकर खुशी मनाई।
अखिल भारतीय पासपोर्ट कर्मचारी संघ लखनऊ इकाई ने संजय वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुधीर तिवारी को सहायक संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। निर्विरोध चुने जाने की खुशी में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर संजय वर्मा ने अध्यक्ष राकेश, उपाध्यक्ष संजय, सचिव संजीव संदीप, एसपी वर्मा, सालिक राम और पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।